गांवों में भी बाढ़-सा नजारा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
संग्रामपुर : प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांवों में वर्षा का पानी घुस जाने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. धान रोपनी के शुरुआती दौर में अतिवृष्टि से धान के बिचड़े जलप्लावित हो गए हैं. उतरी बरियरिया पंचायत के बरियरिया गांव के प्रकाश पाण्डेय, कामेश्वर पंडित ,बाला राऊत व पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के रमना टोला […]
संग्रामपुर : प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांवों में वर्षा का पानी घुस जाने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. धान रोपनी के शुरुआती दौर में अतिवृष्टि से धान के बिचड़े जलप्लावित हो गए हैं. उतरी बरियरिया पंचायत के बरियरिया गांव के प्रकाश पाण्डेय, कामेश्वर पंडित ,बाला राऊत व पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के रमना टोला अशरफ अली,नवी हसन व दर्जी टोला गांव के कई लोगो के घरों में वर्षा का पानी घुस गया हैं.
आपके शहर में
पानी निकासी को लेकर बरियरिया गांव के ग्रामीणों ने संग्रामपुर परशुरामपुर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीण संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया की उक्त सड़क निर्माण के समय कई होम पाइप से निर्मित पुलिया को ध्वस्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए