भोजपुर के ट्रकचालक की गोरखपुर में गला रेत कर हत्या

डुमरांव : पुराना भोजपुर निवासी ट्रक चालक की गोरखपुर में अज्ञात अपराधकर्मियों ने गला रेत कर हत्या कर दी और ट्रक पर लदे चीनी सहित ट्रक लेकर फरार हो गये़ मृत चालक नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव निवासी रामदरश यादव के पुत्र वकील यादव बताया जाता है़ घटना की सूचना जैसे […]
डुमरांव : पुराना भोजपुर निवासी ट्रक चालक की गोरखपुर में अज्ञात अपराधकर्मियों ने गला रेत कर हत्या कर दी और ट्रक पर लदे चीनी सहित ट्रक लेकर फरार हो गये़ मृत चालक नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव निवासी रामदरश यादव के पुत्र वकील यादव बताया जाता है़
घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली घर मे कोहराम मच गया और परिजन यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो गये़ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चालक बक्सर के एक व्यवसायी का चीनी लाने के लिए ट्रक से गोरखपुर गया था़ माल को लेकर सड़क किनारे एक लाइन होटल मे खाना खाकर सोया था़ इसी दौरान अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी़ मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर वहां के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया़ मृतक के मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




