अल्लाह से मांगी अमन-चैन की दुआ

डुमरांव : मंगलवार को बकरीद प्रेम व भाइचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गयी. इदगाहों में नमाज अदा कर निकल रहे मुसलिम भाइयों को हर समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल बकरीद की मुबारकवाद दी. शहर की विभिन्न मसजिदों में मुसलिम समुदायों ने नमाज अदायगी के दौरान अल्लाह से पूरे मुल्क व […]
डुमरांव : मंगलवार को बकरीद प्रेम व भाइचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गयी. इदगाहों में नमाज अदा कर निकल रहे मुसलिम भाइयों को हर समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल बकरीद की मुबारकवाद दी. शहर की विभिन्न मसजिदों में मुसलिम समुदायों ने नमाज अदायगी के दौरान अल्लाह से पूरे मुल्क व समाज के लिए अमनचैन की दुआ मांगी. नमाज को लेकर स्टेट हाइवे स्थित ईदगाह के समीप पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही. मसजिदों के पास भी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे. नमाज के बाद इस समुदाय के लोगों ने अपने घरों में कुरबानी दी.
नमाज के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में डीसीएलआर अजीत कुमार, बीडीओ जर्नादन तिवारी, सीओ अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावे बड़ी तदात में पुलिस कर्मी तैनात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




