रेल किराया बढ़ोतरी को लेकर रेलमंत्री का किया पुतला दहन

मोदी सरकार केवल महंगाई बढ़ा रही बक्सर : कांग्रेस यूथ के अध्यक्ष अजय कुमार ओझा के नेतृत्व रेल किराया में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को रेलमंत्री का सिडीकेट नहर पर पुतला दहन किया गया. कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. अध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने कहा कि मोदी सरकार केवल महंगाई बढ़ा […]
मोदी सरकार केवल महंगाई बढ़ा रही
बक्सर : कांग्रेस यूथ के अध्यक्ष अजय कुमार ओझा के नेतृत्व रेल किराया में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को रेलमंत्री का सिडीकेट नहर पर पुतला दहन किया गया. कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
अध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने कहा कि मोदी सरकार केवल महंगाई बढ़ा रही है़ यह सरकार केवल अमीरों के लिए है, गरीबों के लिए नहीं. आये दिन केवल सरकार महंगाई बढ़ा रही है़ मोदी केवल विदेश की यात्रा में पैसे खर्च कर रहे हैं. उन पैसों को बचाया जाता, तो शायद किराये में बढ़ोतरी नहीं होती़ मौके बजरंगी मिश्र, संजय कुमार पांडेय, गणेश पांडेय, विजय यादव, रमेश उपाध्याय, पिंटू सिंह, राम कुमार, विमलेश पाठक समेत कई लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




