30 जुलाई को होगा पोशाक राशि का वितरण : सीडीपीओ

डुमरांव : बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को प्रभारी सीडीपीओ सह ब्रह्मपुर सीडीपीओ रतना कुमारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई़ बैठक में 30 जुलाई को पोशाक राशि वितरण, 14 जुलाई वृद्धि निगरानी दिवस और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक सघन पखवारा के बारे में विस्तार से बताया गया़ उपस्थित महिला प्रयवेक्षिका […]
डुमरांव : बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को प्रभारी सीडीपीओ सह ब्रह्मपुर सीडीपीओ रतना कुमारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई़ बैठक में 30 जुलाई को पोशाक राशि वितरण, 14 जुलाई वृद्धि निगरानी दिवस और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक सघन पखवारा के बारे में विस्तार से बताया गया़ उपस्थित महिला प्रयवेक्षिका श्वेता राय ने उपस्थित सेविकाओं को बताया कि केन्द्र पर पोशाक राशि वितरण के दरम्यान विकास समिति के अध्यक्ष,
सचिव सहित गणमान्य लोगों को रहना अतिआवश्यक होगा़ ताकि बाद में किसी तरह का शिकायत जनप्रतिनिधि नहीं कर सके़ प्रयवेक्षिका योगिता सिंह ने बताया कि प्रखंड के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर 14 जुलाई को वृद्घि निगरानी दिवस मनाने को लेकर बताया गया़ जिसमें इस दिवस पर केन्द्र पर बेबी मशीन, साल्टर मशीन, एडल्ट वजन मशीन रहना अनिवार्य होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




