ब्रह्मपुर गांव के बीचोबीच सड़क पर जमा है पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूली छात्रों को जूता खोल कर करना पड़ता है पार ब्रह्मपुर : प्रखंड के ब्रह्मपुर गांव में घुसने के लिए जैसे ही आप कुछ दूरी तय करते हैं, उसके बाद के नजारा देखते ही लगता है कि इस गांव के लोगों का गांव में घुसना किस तरह से कठिन है़ गरमी के दिन में भी […]
विज्ञापन
स्कूली छात्रों को जूता खोल कर करना पड़ता है पार
ब्रह्मपुर : प्रखंड के ब्रह्मपुर गांव में घुसने के लिए जैसे ही आप कुछ दूरी तय करते हैं, उसके बाद के नजारा देखते ही लगता है कि इस गांव के लोगों का गांव में घुसना किस तरह से कठिन है़ गरमी के दिन में भी यहां सालों भर ठेहुने भर पानी लांघ कर जाना पड़ता है. यहां पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है़ अगल-बगल के लोग सालों भर इस सड़े हुए दुर्गंध युक्त पानी के बीच रहने को विवश है़ं इसके लिए न तो किसी जन प्रतिनिधि और न ही सरकार के तरफ से कोई उपाय किया जा रहा है़ जनता के प्रतिनिधि गांव के बीच में इस सड़े हुए पानी और कीचड़ से होकर गुजरते हैं,
लेकिन किसी ने भी इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाया है़ गौरतलब हो कि पंचायत चुनाव में ब्रह्मपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए इक्कीस प्रत्याशी मैदान में हैं, पर दुर्भाग्य है कि पानी के निकास एवं नाले की सफाई से किसी को कुछ लेना देना नहीं. इस जगह पर रहनेवाले लोग सड़ांध, मच्छर एवं जानलेवा बीमारियों के खतरों से हमेशा घिरे रहते हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ है, जहां कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस रास्ते पर फिसल कर गिर जाते है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




