मतदाता पुनरीक्षण विशेष शिविर में लिया गया आवेदन

केसठ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए और त्रुटि सुधार के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाताओं से आवेदन लिया. बीडीओ स्मृति ने […]
केसठ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए और त्रुटि सुधार के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाताओं से आवेदन लिया. बीडीओ स्मृति ने बताया कि प्रखंड के 23 मतदान केंद्रों से प्रपत्र 6 के लिए 196, प्रपत्र 8 के लिए 72 आवेदन लिये गये हैं,
जिसमें 242 मतदाताओं का मोबाइल नंबर तथा दो मतदाताओं का इ-मेल आइडी नंबर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के पूर्व तक मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम जारी रहेगा.प्रखंड प्रभारी बीएलओ अजय कुमार विक्रांत ने बताया कि प्रखंड में 12 हजार 969 पुरुष और 11 हजार 25 महिला मतदाता हैं. इस प्रकार प्रखंड में कुल 23 हजार 994 मतदाताओं की संख्या है, जो आगे और बढ़ने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




