प्रभार नहीं सौंपनेवालों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

Published at :16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभार नहीं सौंपनेवालों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

ब्रह्मपुर : एक सप्ताह के भीतर प्रभार नहीं सौंपने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों के खिलाफ प्रखंड प्रशासन ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. बीडीओ वीरेंद्र कुमार प्रभाकर ने कहा कि प्रभार नहीं सौंपनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी. उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुर प्रखंड के 36 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : एक सप्ताह के भीतर प्रभार नहीं सौंपने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों के खिलाफ प्रखंड प्रशासन ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. बीडीओ वीरेंद्र कुमार प्रभाकर ने कहा कि प्रभार नहीं सौंपनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी.

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुर प्रखंड के 36 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को वरीय शिक्षकों को प्रभार सौंपने का निर्देश पिछले दिनों दिया गया था. प्रशासन के निर्देश पर 10 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रभार सौंपा, जबकि शेष 26 ने अब तक प्रभार नहीं सौंपा है. प्रभार नहीं सौंपने के मामले को शिक्षा विभाग व प्रखंड प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.

बीडीओ ने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिख कर वैसे प्रभारी प्रधानाध्यापकों की सूची मांगी गयी है, जिन्होंने एक सप्ताह के भीतर प्रभार नहीं सौंपा है. उन्होंने बताया कि सूची मिलते ही सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने कार्रवाई की जाएगी. कनीय लोगों के प्रभार रहने के कारण विद्यालयों की व्यवस्था चरमरा गयी है. मध्याह्न् भोजन से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति पर भी इसका असर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन