दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी

Updated at : 08 Nov 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी

केसठ : प्रखंड के केसठ-सरैया डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार डुमरांव क्षेत्र के नंदन गांव निवासी शिवजी पाठक का पुत्र राजन पाठक अपने रिश्तेदार बैजनाथपुर नहर […]

विज्ञापन

केसठ : प्रखंड के केसठ-सरैया डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार डुमरांव क्षेत्र के नंदन गांव निवासी शिवजी पाठक का पुत्र राजन पाठक अपने रिश्तेदार बैजनाथपुर नहर मार्ग से जा रहा था.

इसी बीच रामपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक पीटरो निवासी बताये जाते हैं, गिर गये. वही टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उठाया और इसकी सूचना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसंत पांडे को दी. जिन्होंने अपने निजी वाहन द्वारा राजन पाठक को सरैया स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन