देशी राइफल के साथ अपराधी पकड़ाया

राजपुर : राजपुर में चेकिंग के दौरान देशी राइफल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी के पास से चार कारतूस भी बरामद किये गये हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है.पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार खरीद […]
राजपुर : राजपुर में चेकिंग के दौरान देशी राइफल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी के पास से चार कारतूस भी बरामद किये गये हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है.पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार खरीद कर आ रहा है.
गिरफ्तार अपराधी मलिक राम मूलत: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव का रहनेवाला है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एक अपराधी इस्लामपुर से हथियार और कारतूस लेकर आ रहा है. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जहां राइफल के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि आर्म्स एक्ट में पहले भी वह जेल जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




