बक्सर स्टेशन पर अब रहेगी इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी

बक्सर : अपना स्टेशन अब इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम की निगरानी में रहेगा. दानापुर रेल मंडल के एकमात्र इसी स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के तौर पर विकसित किये जाने की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड ने इस सिस्टम के लिए मंडल में एकमात्र बक्सर को ही चुना है. इसके टेंडर सर्वे का काम भी पूरा हो […]
बक्सर : अपना स्टेशन अब इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम की निगरानी में रहेगा. दानापुर रेल मंडल के एकमात्र इसी स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के तौर पर विकसित किये जाने की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड ने इस सिस्टम के लिए मंडल में एकमात्र बक्सर को ही चुना है. इसके टेंडर सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है. इस वर्ष के अंत तक शुरुआत कर दी जायेगी. इसके लिए बक्सर स्टेशन पर कमांड, कंट्रोल ऑपरेटर रूम बनाया जायेगा, जहां से जंकशन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी.
इसके तहत जंकशन पर फिलहाल 20 क्लोज सर्किट कैमरे लगाये जायेंगे. यह कैमरे हाइ क्वालिटी 180 डिग्री मूवेबल होने के साथ-साथ इंटरनेट से कनेक्ट रहेंगे. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का मानना है कि विश्वस्तरीय स्टेशन बनने की दिशा में अग्रसर बक्सर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही सब कुछ बदल जायेगा. वहीं, स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण कार्य भी शुरू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




