सोने-चांदी में आयी तेजी, लोगों के बजट पर पड़ेगा असर

बक्सर : सोने के दामों में गिरावट के बाद शनिवार को एकाएक सोने के भाव तेजी आ गयी. चांदी के दामों में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. सोना-चांदी के दाम बढ़ने से लोगों के बजट पर भी असर पड़ेगा. जहां बक्सर के सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी कीमत से मजबूती के संकेत […]
बक्सर : सोने के दामों में गिरावट के बाद शनिवार को एकाएक सोने के भाव तेजी आ गयी. चांदी के दामों में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. सोना-चांदी के दाम बढ़ने से लोगों के बजट पर भी असर पड़ेगा. जहां बक्सर के सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी कीमत से मजबूती के संकेत मिले हैं. वहीं ग्राहकों को आभूषण खरीदने के लिए अब कुछ ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे.
पिछले सप्ताह 22 कैरेट सोने की कीमत 28 हजार 400 प्रति दस ग्राम थी जो शनिवार को 28 हजार 600 हो गयी. इसके साथ ही चांदी के दामों में भी इजाफा हुआ है. एक किलो चांदी की कीमत के लिए अब 38 हजार रुपये देने होंगे.स्थानीय सर्राफा व्यवसायी विनय सर्राफ ने बताया कि आभूषण के मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में उछाल आया है. उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




