ताड़ के पेड़ से गिर कर अधेड़ की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. शादी का जश्न मातम में बदल गया बड़हरा थाने के रामसागर गांव में हुई घटना आरा : बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागर गांव में ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े एक अधेड़ की गिरने से मौत हो गयी. पेड़ से गिरने के बाद चिंताजनक हालत में परिजन उसे अस्पताल ले जा […]
विज्ञापन
हादसा. शादी का जश्न मातम में बदल गया
बड़हरा थाने के रामसागर गांव में हुई घटना
आरा : बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागर गांव में ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े एक अधेड़ की गिरने से मौत हो गयी. पेड़ से गिरने के बाद चिंताजनक हालत में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मृतक रामसागर गांव निवासी अच्छे लाल चौधरी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. शव से लिपट कर पत्नी और बेटे दहाड़ मारकर सदर अस्पताल में ही रोने लगे.
परिजनों के रोने-चीखने की आवाज सुन कर सदर अस्पताल में भीड़ जुट गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और लेकर सदर अस्पताल से भाग गये. बताया जा रहा है कि अच्छे लाल ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए सुबह घर से निकला था. ताड़ के पेड़ पर से ताड़ी उतारने के बाद वह नीचे उतर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी.
बेटे की शादी की घर में चल रही थी तैयारी
मृतक अच्छे लाल का एक बेटा बिहार पुलिस में जवान है और घर में उसकी शादी की तैयारी भी चल रही थी. इसी बीच पिता की मौत से शादी का जश्न गम में तो बदल ही गया, वहीं अच्छे लाल का बेटे के सिर पर सेहरा देखने का सपना भी अधूरा रह गया. आरा में पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही लालबाबू चौधरी अपने पिता की मौत पर चिल्ला-चिल्ला कर रो रहा था. मृतक के चार पुत्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










