पूजा करने जा रही युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत

शाहपुर : थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एनएच 84 पर शाहपुर एवं बिलौटी गांव के बीच कुंडवा शिवमंदिर के समीप सोमवार की सुबह ट्रक ने एक युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के समय युवती कुंडवा शिवमंदिर पूजा करने जा रही जा रही थी. इलाज के लिए पटना ले जाने […]
शाहपुर : थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एनएच 84 पर शाहपुर एवं बिलौटी गांव के बीच कुंडवा शिवमंदिर के समीप सोमवार की सुबह ट्रक ने एक युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के समय युवती कुंडवा शिवमंदिर पूजा करने जा रही जा रही थी. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में युवती की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बिलौटी गांव निवासी जितेंद्र तिवारी की 18 वर्षीया पुत्री संजु कुमारी मंदिर में पूजा करने जा रही थी. इसी क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी,
जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










