स्कॉर्पियोचालक को मारी गोली घात लगा बैठे थे अपराधी

Published at :11 Mar 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियोचालक को मारी गोली घात लगा बैठे थे अपराधी

आरा : नवादा थाने के अनाइठ मुहल्ले में गुरुवार की मध्य रात हथियारबंद अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो चालक को गोलियों से भून डाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को सदर अस्पताल लाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया. घटना कैसे हुई और किन अपराधियों ने गोली मारी, इसकी […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाने के अनाइठ मुहल्ले में गुरुवार की मध्य रात हथियारबंद अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो चालक को गोलियों से भून डाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को सदर अस्पताल लाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया. घटना कैसे हुई और किन अपराधियों ने गोली मारी, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं लगी. जानकारी के अनुसार, गोली लगने से जख्मी चालक मुकेश कुमार यादव अनाइठ मुहल्ला निवासी नेता प्रसाद का पुत्र है. बताया जा रहा है

कि मुकेश कुमार यादव बरात लेकर आया हुआ था और बरात पहुंचाने के बाद अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में घात लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी नवादा थाने को लगी. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि सुबह में सूचना मिली. जख्मी का इलाज पटना में चल रहा है. फर्द बयान आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन