हां, मैंने ही की थी मां की हत्या

Published at :26 Feb 2017 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
हां, मैंने ही की थी मां की हत्या

आरा : कोइलवर थाना क्षेत्र के मटियारा पुरदिलगंज में गुरुवार को हुई लाखामुनी कुंअर की हत्या के मामले में पकड़ा गया हत्यारा उसका सगा बड़ा बेटा ने पुलिस के समक्ष अपनी मां की हत्या की बात स्वीकार ली है. शनिवार को पुलिस ने पूछताछ कर उसके बयान को कलमबंद कर उसे जेल भेज दिया. पकड़ा […]

विज्ञापन

आरा : कोइलवर थाना क्षेत्र के मटियारा पुरदिलगंज में गुरुवार को हुई लाखामुनी कुंअर की हत्या के मामले में पकड़ा गया हत्यारा उसका सगा बड़ा बेटा ने पुलिस के समक्ष अपनी मां की हत्या की बात स्वीकार ली है. शनिवार को पुलिस ने पूछताछ कर उसके बयान को कलमबंद कर उसे जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपित रामलड्डू यादव ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी मां को मौत के घाट उतारा है. वह अपनी मां पर जमीन बेचने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था.

इस एवज में उसने गांव के ही कुछ लोगों से पैसे भी ले लिये थे, पर मां को यह नागवार गुजरा और उसने जमीन बेचने से मना कर दिया. इसके बाद घटना के दो दिन पहले से रामलड्डू यादव पुरदिलगंज में ही आकर रह रहा था और गुरुवार की देर शाम उसने खेत में चारा लाने गयी लाखामुनी कुंअर को उसी की हसुआ से सिर पर वार कर तथा गरदन दबा कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद वह मां का घास लेकर जाने लगा. कुछ दूर जाने के बाद उसे मां के कराहने की आहट सुनायी दी, तब वह लौटकर पुन: जाकर मां की गरदन दबा दी. घटना के बाद छोटा भाई सुनील यादव के बयान पर कोइलवर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसके बाद कोइलवर थाना पुलिस ने रामलड्डु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

तार-तार हुआ मां-बेटे का संबंध : कोइलवर के पुरदिलगंज में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या ने मां-बेटे के संबंध को तार-तार कर दिया. महज कुछ जमीन के टुकड़े को लेकर कपूत बेटे ने मां की ही हत्या कर दी.
इसकी चर्चा शनिवार को गांव सहित पूरे क्षेत्र में होती रही कि आखिर बेटे ने कैसे अपनी मां की हत्या कर दी. हत्या करते वक्त क्या उसके हाथ भी नहीं कांपे. वह अपनी मां के दूध के कर्ज को नहीं चुका सका.
…और अंतत: बेटा ही निकला मां का कातिल : संपत्ति विवाद में हुई इस घटना को लेकर शक की सूई परिजनों पर ही घूमने की बात प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. अंतत: बेटा ही निकला मां का कातिल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन