एकलौते बेटे की मौत से बुझ गया घर का चिराग

आरा /कोइलवर : थाना क्षेत्र के आरा- पटना मुख्य मार्ग पर गीधा के शक्ति धर्म कांटा के ठीक सामने एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी और बाइक पर सवार एक युवक को कुचलते हुए फरार हो गया. जबकि इसी घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो […]
आरा /कोइलवर : थाना क्षेत्र के आरा- पटना मुख्य मार्ग पर गीधा के शक्ति धर्म कांटा के ठीक सामने एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी और बाइक पर सवार एक युवक को कुचलते हुए फरार हो गया. जबकि इसी घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी सुनील कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र मोहित के रूप में की गयी, जबकि जख्मी पुराना हरिपुर के निर्मल महतो का 22 वर्षीय पुत्र रविकांत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










