अस्पताल में बढ़ गयी है मरीजों की भीड़

आरा : तापमान में आयी गिरावट से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. गत तीन-चार दिनों से मौसम में आये बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अस्पतालों में प्रतिदिन ओपीडी में इलाज करानेवालों की भीड़ देखी जा सकती है. इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या […]
आरा : तापमान में आयी गिरावट से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. गत तीन-चार दिनों से मौसम में आये बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अस्पतालों में प्रतिदिन ओपीडी में इलाज करानेवालों की भीड़ देखी जा सकती है. इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है.
इस समय सबसे अधिक मरीज वायरल, सर्दी-जुकाम, खांसी के आ रहे हैं.अस्पताल के ओपीडी में हर रोज 600 से 700 मरीज आ रहे हैं, जिसमें से आधे से अधिक वायरल फीवर, बुखार, सर्दी, जुकाम से ग्रस्त मरीज रह रहे हैं. तीन चार दिन पहले तक मरीजों की संख्या छह सौ से नीचे रह रही थी. डॉक्टर मरीज बढ़ने का मुख्य कारण मौसम में हो रहे परिवर्तन को मान रहे हैं. प्राइवेट क्लिनिकों में भी ऐसे मरीजों का नंबर सुबह से लगने लग रहा है. सदर अस्पताल का ओपीडी सुबह में 8 से 12 और शाम में 4 से 6 बजे तक चलता है. फर्स्ट शिफ्ट में ग्रामीण इलाकों के मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










