आश्वासन के बाद बंदियों ने अनशन समाप्त किया

आरा : बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडल कारा में बंदियों और कैदियों का चल रहा अनशन समाप्त हो गया. जेल प्रशासन से वार्ता के बाद बंदियों ने अनशन समाप्त कर दिया. बंदियों द्वारा उठायी गयी मांगों को वार्ता के दौरान पूरा कर दिया गया तो कुछ मांगों को पूरा करने के लिए जेल […]
आरा : बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडल कारा में बंदियों और कैदियों का चल रहा अनशन समाप्त हो गया. जेल प्रशासन से वार्ता के बाद बंदियों ने अनशन समाप्त कर दिया. बंदियों द्वारा उठायी गयी मांगों को वार्ता के दौरान पूरा कर दिया गया तो कुछ मांगों को पूरा करने के लिए जेल प्रशासन ने एक सप्ताह का समय लिया है. वार्ता के दौरान नाश्ते में फुला व भुने चने के साथ चूड़ा भी देने में सहमति बनी. वहीं शौचालय को भी साफ करा दिया गया है.
इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य मांगों को पूरा करने के लिए जेल प्रशासन ने समय लिया है. बता दें कि जेल प्रशासन के खिलाफ बंदियों ने मंगलवार को आंदोलन शुरू कर दिया था. सौ से ज्यादा बंदी और कैदी इसमें शामिल हुए थे. बंदियों के विरोध से मंडल कारा प्रशासन सकते में आ गया था. अनशन में शामिल बंदियों तथा कैदियों ने कारा प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जिला जज, गृह सचिव, पटना तथा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को त्राहिमाम संदेश भेजा था. बंदियों की मांग में पेयजल, शौचालय, नाश्ते में अंकुरित चना, भुना हुआ चना, ब्रेड देने, साफ-सुथरा ड्रेस उपलब्ध कराने, दवा की व्यवस्था करने, एक्स-रे मशीन लगाने आदि शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










