बाढ़ राहत नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

Published at :04 Dec 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ राहत नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

सरैया : बड़हरा प्रखंड अंतर्गत ख्वासपुर पंचायत में बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीण जनता प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के मूड बना रहे हैं. लोगों का कहना है कि बाढ़ आये लगभग तीन महीने से ज्यादा समय बीत गये. लेकिन, आज तक प्रशासन द्वारा बाढ़ […]

विज्ञापन

सरैया : बड़हरा प्रखंड अंतर्गत ख्वासपुर पंचायत में बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीण जनता प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के मूड बना रहे हैं. लोगों का कहना है कि बाढ़ आये लगभग तीन महीने से ज्यादा समय बीत गये. लेकिन, आज तक प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत राशि पीड़ितों के बैंक खाता में नहीं आयी,

जिससे लोगों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. पीड़ित परिवार को इस महंगाई के समय अपने व पशुओं के चारे की विकराल समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस पंचायत के ग्रामीण जनता बाढ़ राहत राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके हैं. इससे संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कोई भी उचित जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

पंचायत समिति सदस्य उमेश सिंह ने बताया कि बाढ़ के समय पूरी पंचायत में 21 जगहों पर राहत शिविर चलाया गया था, जिसका भी आज तक भुगतान नहीं किया गया. इससे पंचायत प्रतिनिधियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अगर जल्द भुगतान नहीं किया जाता है, तो प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया जा सकता है.
बाढ़पीड़ित बना रहे है आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन