शराब के नशे में धुत महिला ने थाने में किया हंगामा

Published at :02 Dec 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत महिला ने थाने में किया हंगामा

आरा : बड़े शहरों से अबतक सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिये शराब की नशे में धुत होकर थाने व सड़कों पर हंगामा करने की खबरें आती थीं. लेकिन, गुरुवार को आरा में भी यह नजारा देखने को मिला. शराब के नशे में धुत एक महिला हंगामा कर रही थी, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम […]

विज्ञापन

आरा : बड़े शहरों से अबतक सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिये शराब की नशे में धुत होकर थाने व सड़कों पर हंगामा करने की खबरें आती थीं. लेकिन, गुरुवार को आरा में भी यह नजारा देखने को मिला. शराब के नशे में धुत एक महिला हंगामा कर रही थी, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो महिला उनके साथ भी उलझ गयी. किसी तरह महिला को सदर अस्पताल स्थित थाने लाया गया. इसके बाद तो नशे में धुत महिला ने ऐसा रौब झाड़ा कि पुलिस वाले भी हक्के-बक्के रह गये. महिला को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन