चोरी की 11 मोबाइलों के साथ दो युवक धराये

Published at :02 Nov 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की 11 मोबाइलों के साथ दो युवक धराये

आरा : आरा रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर के पास संदिग्धावस्था में घुम रहे दो युवकों को रेल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा. पकड़े गये दोनों संदिग्ध युवक साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बिंदुपुर के रहने वाले हैं. रेल थाना पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल जब्त […]

विज्ञापन

आरा : आरा रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर के पास संदिग्धावस्था में घुम रहे दो युवकों को रेल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा. पकड़े गये दोनों संदिग्ध युवक साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बिंदुपुर के रहने वाले हैं. रेल थाना पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल जब्त किया. रेल पुलिस के अनुसार सभी मोबाइल चोरी की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेल थानाध्यक्ष को यह जानकारी हाथ लगी कि दो युवक पूछताछ काउंटर के पास घुम रहे हैं. पुलिस ने साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बिंदुपुर के रहने वाले गेंदा महतो के पुत्र संजय महतो तथा सोनू महतो को धर दबोचा. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन