गुरुवार से खुलेंगी पीरो की तमाम दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात और अपनी मांगों पर विचार के आश्वासन के बाद संतुष्ट हुए एक पक्ष के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की पहल पर गुरुवार से पीरो बाजार की तमाम दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि यहां गत बुधवार को हुए उपद्रव के बाद से बाज़ार की दुकानें बंद […]
विज्ञापन
पीरो : प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात और अपनी मांगों पर विचार के आश्वासन के बाद संतुष्ट हुए एक पक्ष के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की पहल पर गुरुवार से पीरो बाजार की तमाम दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि यहां गत बुधवार को हुए उपद्रव के बाद से बाज़ार की दुकानें बंद थीं.
मंगलवार को एक पक्ष के दुकानदार तो अपनी दुकानें खोलने को तैयार हो गये, पर दूसरे पक्ष के लोग अपनी मांग माने जाने तक दुकानें नहीं खोलने पर अड़े थे.
इधर, बुधवार को उक्त पक्ष के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद यहां शहर में घुम कर दुकानें खोलने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










