अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ अर्पित

Published at :13 Apr 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ अर्पित

पीरो : सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन अनुमंडल के पीरो एवं तरारी प्रखंडों में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने विभिन्न जलाशयों एवं सूर्य मंदिरों के समक्ष अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. अनुमंडल के बहरी महादेव, नोनार, बागर, काउप, देव, जेठवार, गुजरू सहित कई अन्य जगहों […]

विज्ञापन

पीरो : सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन अनुमंडल के पीरो एवं तरारी प्रखंडों में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने विभिन्न जलाशयों एवं सूर्य मंदिरों के समक्ष अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. अनुमंडल के बहरी महादेव, नोनार, बागर, काउप, देव, जेठवार, गुजरू सहित कई अन्य जगहों पर स्थित सूर्य मंदिरों के पास अर्घ अर्पित करने के लिए छठ व्रतियों का समूह पहुंचा था, जहां छठ के परंपरागत गीतों के बीच भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया गया.

इसके अलावा तार ग्राम स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर में भी दूर दूर से जुटे छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ अर्पित किया. इस दौरान छठ के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन