गांजा रखनेवाले बाप-बेटे को 10-10 वर्षों की सश्रम कैद

Published at :13 Jan 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
गांजा रखनेवाले बाप-बेटे को 10-10 वर्षों की सश्रम कैद

आरा : गांजा रखनेवाले बाप-बेटे को कोर्ट ने दस-दस साल सश्रम कैद की सजा दी है. उन पर अदालत ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी ने गांजा रखने के एक मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को आरोपित बदरुद्दीन अली व उनके बेटे तनवीर […]

विज्ञापन

आरा : गांजा रखनेवाले बाप-बेटे को कोर्ट ने दस-दस साल सश्रम कैद की सजा दी है. उन पर अदालत ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी ने गांजा रखने के एक मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को आरोपित बदरुद्दीन अली व उनके बेटे तनवीर आलम को 10-10 वर्ष की सश्रम कैद व एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी.

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह ने बहस की. उन्होंने बताया कि तत्कालीन चरपोखरी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 मार्च 2013 को गड़हनी में छापामारी कर बदरुद्दीन अली के घर से 111 किलो गांजा बरामद किया था. तब पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में बदरुद्दीन अली व उसके पुत्र तनवीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन