नशे में धुत जवान ने महिला के गले से सरेआम छीनी चेन

आरा़ : नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप नशे में धुत जवान राजेश कुमार ने एक महिला के गले से चेन छीन ली. महिला द्वारा हंगामा करने के बाद जवान भाग खड़ा हुआ. सूचना मिलते ही नवादा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी मुकेश कुमार तिवारी की […]
आरा़ : नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप नशे में धुत जवान राजेश कुमार ने एक महिला के गले से चेन छीन ली. महिला द्वारा हंगामा करने के बाद जवान भाग खड़ा हुआ. सूचना मिलते ही नवादा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी मुकेश कुमार तिवारी की पत्नी निरू देवी बाजार कर आ रही थी.
इसी दौरान चंदवा मोड़ के समीप नशे में धुत जवान राजेश कुमार ने महिला के गले से सोने का चेन छीन कर भाग गया. जवान की बाइक को पुलिस ने घटना स्थल से जब्त कर लिया. सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटना स्थल पर मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं महिला के बयान पर स्थानीय थाने में एक मामला भी दर्ज कराया गया है. नवादा थाना के दारोगा सत्येंद्र सिंह ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. फिलहाल पुलिस जवान की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










