छठ मनाने सपरिवार स्वदेश पहुंचा एनआरआइ

Published at :16 Nov 2015 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
छठ मनाने सपरिवार स्वदेश पहुंचा एनआरआइ

आरा : लोक आस्था का महापर्व छठ वर्त को लेकर विदेशों में रह रहे लोग अपने देश पहुंचने लगे हैं. दुबई से शनिवार को मनोज सिंह अपने परिवार के साथ छठ व्रत करने को लेकर आरा पहुंचे. हर वर्ष छठ पर्व में अपने परिजनों के साथ आरा पहुंचते है. उन्होंने बताया कि छठ पर्व जैसे […]

विज्ञापन

आरा : लोक आस्था का महापर्व छठ वर्त को लेकर विदेशों में रह रहे लोग अपने देश पहुंचने लगे हैं. दुबई से शनिवार को मनोज सिंह अपने परिवार के साथ छठ व्रत करने को लेकर आरा पहुंचे. हर वर्ष छठ पर्व में अपने परिजनों के साथ आरा पहुंचते है. उन्होंने बताया कि छठ पर्व जैसे – जैसे नजदीक आते जाता है.

देश और अपने गांव की याद सताने लगती है. विदेशों में भी जहां भारतीय और खास कर बिहारी है वहां पर छठ के गीत सुनायी देने लगते है. विदेशों से हर वर्ष छठ के मौके पर लोग अपने देश आते है. मनोज सिंह ने बताया कि छठ को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां कर ली जाती है. उन्होंने बताया कि आज भी छठ व्रत ऐसा है जिसमें शुद्धता का काफी ख्याल रखा जाता है.

नारियल और सूप बांटे: छठ पर्व को लेकर अपने देश पहुंचे मनोज सिंह होटल ग्रांड के समीप 400 छठ व्रत धारियों के बीच नारियल व कलसूप का वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन