संभल कर भाई, यह शहर की सड़क है

Published at :24 Sep 2015 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
संभल कर भाई, यह शहर की सड़क है

बक्सर : पिछले तीन दिनों की बरसात ने शहरी क्षेत्र के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से उस क्षेत्र में रहनेवाले लोग जलजमाव की पीड़ा झेलने को विवश हैं. बारिश के कारण शहर का शिवपुरी, विष्णुपुरी, छोटकी सारिमपुर, मठिया मुहल्ला, चीनी मिल का इलाका, जेल रोड, बाबा नगर, सोहनीपट्टी, […]

विज्ञापन

बक्सर : पिछले तीन दिनों की बरसात ने शहरी क्षेत्र के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से उस क्षेत्र में रहनेवाले लोग जलजमाव की पीड़ा झेलने को विवश हैं.

बारिश के कारण शहर का शिवपुरी, विष्णुपुरी, छोटकी सारिमपुर, मठिया मुहल्ला, चीनी मिल का इलाका, जेल रोड, बाबा नगर, सोहनीपट्टी, गौरीशंकर मंदिर के आसपास जलजमाव हो गया है.

नालों की सफाई नहीं होने से बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है. जलजमाव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. यहां अगर लोग संभल कर नहीं चलें,

तो काफी परेशानी झेलने को विवश हो जायेंगे. इसके अतिरिक्त थोड़े समय के लिए रामरेखा घाट, कॉलेज गेट, पुलिस चौकी, मुनीम चौक, कृष्णा सिनेमा रोड के इलाकों में भी बरसात का पानी जमा हो जाता है. हालांकि, इन क्षेत्रों से जलनिकासी हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन