दर्द किसी और को, सूई पड़ी किसी और को

Published at :21 Aug 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
दर्द किसी और को, सूई पड़ी किसी और को

आरा : यह आइएसओ से मान्यता प्राप्त सदर अस्पताल की हकीकत है कि दर्द किसी और को उठा और सूई किसी दूसरे को नर्स ने दे दिया. बस क्या था अस्पताल में दिन दहाड़े ही हंगामा खड़ा हो गया. मरीज अपने लिए लाये सूई के लिए छटपटाता रहा मगर यहां बात ही दूसरी थी. नर्स […]

विज्ञापन

आरा : यह आइएसओ से मान्यता प्राप्त सदर अस्पताल की हकीकत है कि दर्द किसी और को उठा और सूई किसी दूसरे को नर्स ने दे दिया. बस क्या था अस्पताल में दिन दहाड़े ही हंगामा खड़ा हो गया. मरीज अपने लिए लाये सूई के लिए छटपटाता रहा मगर यहां बात ही दूसरी थी. नर्स ने उसकी जगह बेड पर सोये परिजन को ही सूई दे दिया.

इस बात को लेकर काफी देर तक सदर अस्पताल में हंगामा होता रहा. इस हंगामे की वजह से अस्पताल में स्थिति काफी भयावह रही. ड्यूटी पर तैनात नर्स व कर्मी कुछ देर के लिए गायब हो गये.

बाद में अस्पताल प्रबंधन के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मरीज को सूई के पैसे लौटाये गये तब जाकर मामला शांत हो सका. घटना सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की है. हालांकि सदर अस्पताल के वरीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं, जबकि इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की देर शाम तक इस गलती की चर्चा पर लंबी बहस छिड़ी हुई थी.

कहते हैं मरीज के परिजन
ज्वाला फ्लैट निवासी अजय सिंह का कहना है कि मैं उस दिन सदर अस्पताल में अपने मरीज को लेकर इलाज के लिए गया था, लेकिन जिस तरह की घटना घटी उसके बाद से मैं सोचने पर विवश हो गया कि क्या यहां पर इलाज करना सही है. अरण्य देवी स्थान निवासी रोहित कुमार ने कहा कि यदि यही व्यवस्था रही, तो कौन सदर अस्पताल में जायेगा. रोहित ने कहा कि पूर्व में भी एक बच्चे का दायां पैर टूटा था और चिकित्सक ने बायां पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन