भतीजे से करायी दामाद की हत्या

Published at :21 Aug 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
भतीजे से करायी दामाद की हत्या

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में मात्र ढ़ाई बीघा जमीन के लिए रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने पहले, तो भतीजे के साथ मिल कर अपने पति को ही गोली मारवा दिया. बीच बचाओ करने आये अपने दामाद अरविंद चौबे व बेटी शैल देवी को भी गोलियों का निशाना बनवा […]

विज्ञापन

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में मात्र ढ़ाई बीघा जमीन के लिए रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने पहले, तो भतीजे के साथ मिल कर अपने पति को ही गोली मारवा दिया.

बीच बचाओ करने आये अपने दामाद अरविंद चौबे व बेटी शैल देवी को भी गोलियों का निशाना बनवा दिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही दामाद अरविंद चौबे की मौत हो गयी, जबकि पति गोकुलानंद पांडेय व बेटी शैल देवी गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गये. शैल देवी के चेहरे पर गोली लगी है,

जबकि गोकुलानंद पांडेय को पैर व छाती में गोली मारी गयी है. दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. दोनों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

पटना से बुधवार को ही सिकटी गांव आये थे दामाद व बेटी : पटना के सगुना मोड़ पर कार्यरत संदेश निवासी यज्ञानंद चौबे के पुत्र अरविंद चौबे अपनी पत्नी शैल देवी के साथ ससुराल आया हुआ था. उसे क्या पता था कि जमीनी विवाद का कलह उसकी इहलीला ही छीन लेगा. मृतक अरविंद चौबे के पिता यज्ञानंद चौबे की हालत चिंताजनक है. उनका रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन