आशा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : बिहार राज्य आशा संघ की बैठक शकुंतला कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आशा संघ 10 सूत्री मांगों को लेकर 14 जून से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जायेगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक साल कार्य को बेहतर कह रहे हैं, […]
विज्ञापन
आरा : बिहार राज्य आशा संघ की बैठक शकुंतला कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आशा संघ 10 सूत्री मांगों को लेकर 14 जून से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जायेगी.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक साल कार्य को बेहतर कह रहे हैं, लेकिन आशा ने महिला की मृत्यु दर व बच्चों की मृत्यु दर में कमी की फिर भी आशा के बैंक खाता में 15 हजार रुपये देने में क्या दिक्कत है. आशा संघ 10 सूत्री मांगों को लेकर
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगी. हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक मांग पूरी नहीं होती. बैठक में कुसुम देवी, बसंती देवी, इंदू पटेल, मधु कुमारी, देवंती देवी, सुनीता देवी, शैल देवी, रिंकु कुमारी, माया कुमारी, सरीता देवी, आशा देवी, देवंती देवी, राज कुमारी, आशा शर्मा, उषा कुमारी, सरस्वती सहित जिले के तमाम प्रखंडों के आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
10 सूत्री मांगें
आशा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, 15 हजार रुपया मासिक वेतन देने, 50 प्रतिशत एनएम में राज्य सरकार द्वारा समानियोजन करने, एक लाख का बीमा, मातृत्व अवकाश, विशेषावकाश, मरीज को बैंक एकाउंट की जगह चेक के माध्यम से भुगतान करने, स्वास्थ्य कर्मचारी के मनमानी पर रोक लगाने, आशा के लिए अलग से हॉल की व्यवस्था करने, बकाया राशि का भुगतान करने आदि मांगे शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










