रजिस्ट्री ऑफिस में तालाबंदी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 May 2015 5:11 AM
विज्ञापन

बिक्रमगंज-नटवार सड़क को कई घंटे जाम, बाधित की आवाजाही भूमि निबंधन पदाधिकारी पर मनमानी करने का लगाया आरोप बिक्रमगंज(कार्यालय) : भूमि की खरीद-बिक्री करने आये लोगों ने स्थानीय भूमि निबंधन कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया और बिक्रमगंज-नटवार सड़क को कई घंटे जाम कर आवागमन बाधित किया. लोगों ने स्थानीय भूमि निबंधन पदाधिकारी गायत्री […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज-नटवार सड़क को कई घंटे जाम, बाधित की आवाजाही
भूमि निबंधन पदाधिकारी पर मनमानी करने का लगाया आरोप
बिक्रमगंज(कार्यालय) : भूमि की खरीद-बिक्री करने आये लोगों ने स्थानीय भूमि निबंधन कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया और बिक्रमगंज-नटवार सड़क को कई घंटे जाम कर आवागमन बाधित किया.
लोगों ने स्थानीय भूमि निबंधन पदाधिकारी गायत्री अग्रवाल पर मनमानी करने, समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने व बिचौलिये के द्वारा अवैध उगाही करने का आरोप लगा रहे थे.
गौरतलब है कि भूमि निबंधन पदाधिकारी अपने आवास पर उपस्थित रहने के बावजूद कार्यालय नहीं आती हैं. बिचौलिये व एजेंट निबंधन कराने के नाम पर संबंधित लोगों से अवैध रूप से रुपये मांगते हैं. समय के अभाव के कारण अधिकतर लोग पैसे दे देते हैं.
लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में भूमि निबंधन कराने के लिए जांच के नाम पर अवैध उगाही की जा सकती है. पदाधिकारी के मनमानी पर लोग मंगलवार भड़क गये और निबंधन कार्यालय में तालाबंदी कर पदाधिकारी को बंधक बना लिया. इससे कार्यालय में कामकाज ठप हो गया. लोगों ने बिक्रमगंज-नटवार सड़क को भी जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










