स्कूल में फैली जहरीली गैस, 50 से अधिक छात्राएं बीमार

Updated:
विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बाबू बाजार स्थित भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में जहरीली गैस फैलने से 50 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गयीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरातफरी मच गयी. […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बाबू बाजार स्थित भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में जहरीली गैस फैलने से 50 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गयीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरातफरी मच गयी. स्थानीय व स्कूल प्रशासन की मदद से छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. घटना बाबू बाजार स्थित भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय की है. घटना उस समय हुई जब स्कूल में सभी छात्राएं पढ़ रही थीं. जानकारी के अनुसार स्कूल के बगल में स्थित गीता इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर का मकान है,

आपके शहर में

विज्ञापन

जहां उनका बैटरी का गोदाम है. रद्दी बैटरियों को कबाड़ी के हाथों बेचने के लिए बैटरी का एसिड और पानी नाली में गिरा दिया गया, जिसके बाद वह गैस बनकर स्कूल कैंपस में फैल गयी. इससे कुछ ही देर बाद एक-एक कर सभी छात्राएं बेहोश होने लगीं. पूरे स्कूल परिसर में खलबली मच गयी. आनन-फानन में इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी तथा नगर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना सदर अस्पताल के अधीक्षक को दी और एंबुलेंस मंगवाया गया. छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इधर पुलिस पूरे घटना स्थल की जांच में जुट

स्कूल में फैली…
गयी है. अस्पताल में इलाज को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा भी मचाया. पुलिस ने मौके से बैटरी के उपकरण बरामद किये. चिकित्सकों के अनुसार 16 छात्राओं की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है. वहीं मामूली रूप से बीमार छात्राओं को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. इस संबंध में भोजपुर सिविल सर्जन डॉ जगदीश सिंह ने बताया कि जहरीली गैस के कारण सभी छात्राएं बीमार हुई हैं. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि स्कूल की ओर से आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
स्कूल की बगल में है बैटरी गोदाम, एसिड और पानी नाली में गिराने से बनी गैस
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन