गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पकड़ियाबर गांव

आरा : पकड़ियाबर गांव में मंगलवार की सुबह फायरिंग की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. इससे पहले भी कई बार इसी जमीन को लेकर मारपीट की घटना व फायरिंग हो चुकी है. थाने में मामला भी दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पूर्व में इस मामले को […]
आरा : पकड़ियाबर गांव में मंगलवार की सुबह फायरिंग की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. इससे पहले भी कई बार इसी जमीन को लेकर मारपीट की घटना व फायरिंग हो चुकी है. थाने में मामला भी दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पूर्व में इस मामले को लेकर कार्रवाई की गयी थी. मंगलवार की घटना उसी जमीन को जोतने को लेकर हुई. इस मामले में रणविजय सिंह व निशंकु महतो के बीच विवाद चला आ रहा है. एक पक्ष द्वारा इस जमीन पर धान की बुआई भी की गयी थी
और धान भी काटा गया था. मंगलवार को निशंकु महतो, त्रिशंकु महतो व दशरथ यादव हरवे-हथियार के साथ पहुंचकर खेत की जुताई करने लगे, जिसका विरोध दूसरे पक्ष द्वारा किया गया. इसी को लेकर गोलीबारी की घटना हुई. लगभग 20-25 राउंड फायरिंग की घटना के बाद पूरा गांव दहशत में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




