सुबह आंख खुली तो बोगी में भरा हुआ था धुआं

Published at :25 Nov 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह आंख खुली तो बोगी में भरा हुआ था धुआं

हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी आरा : इस हादसे में बचे लोगों के चेहरे पर साफ खौफ देखने को मिल रहा है. गोवा से वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से आरा आ रहे शिव कुमार व पप्पू कुमार ने बताया कि सोते समय यह हादसा हुआ. पप्पू व शिवकुमार भोजपुर जिले के जगदीशपुर का रहनेवाला है. इस […]

विज्ञापन

हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी

आरा : इस हादसे में बचे लोगों के चेहरे पर साफ खौफ देखने को मिल रहा है. गोवा से वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से आरा आ रहे शिव कुमार व पप्पू कुमार ने बताया कि सोते समय यह हादसा हुआ. पप्पू व शिवकुमार भोजपुर जिले के जगदीशपुर का रहनेवाला है. इस हादसे में उसके सिर में चोट आयी है. पटना के मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह में वे लोग सोये हुए थे. इसी बीच अचानक तेज आवाज हुई और बोगियों में धुआं भर गया. हर तरफ चीख-पुकार मच गयी. पटना के प्रकाश कुमार ने बताया कि बोगियों अंधेरा होने से एक दूसरे के शरीर पर कूदने लगे. रात में कुछ दिखायी नहीं दे रहा था. सभी लोग लाइट बंद कर सोये हुए थे. इसी बीच यह हादसा हुआ. समस्तीपुर के रिंकी कुमार, चंदन कुमार ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वे लोग सही सलामत बचकर पहुंच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन