30 तक रद्द रहेगी महानंदा एक्सप्रेस

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली महानंदा एक्सप्रेस अब 30 नवंबर तक रद्द रहेगी. पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम तक राज्य तक जानेवाली यही एकमात्र ट्रेन है, जो रोजाना चलती है. इस ट्रेन के रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. गत ढाई माह से इस ट्रेन को बाढ़ की […]
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली महानंदा एक्सप्रेस अब 30 नवंबर तक रद्द रहेगी. पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम तक राज्य तक जानेवाली यही एकमात्र ट्रेन है, जो रोजाना चलती है. इस ट्रेन के रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. गत ढाई माह से इस ट्रेन को बाढ़ की वजह से रद्द किया जा रहा था, लेकिन 11 नवंबर से इस ट्रेन को कोहरे की वजह से रद्द करने की रेलवे द्वारा घोषणा की गयी है. रेलवे की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस 30 नवंबर तक व 15484 डाउन 29 नवंबर तक रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




