स्कूल में नामांकन नहीं हुआ तो शिक्षक को मार डाला

आरा : स्कूल में नामांकन नहीं हुआ तो शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया. घटना को लेकर पवना बाजार पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सूत्रों के अनुसार ऐसी चर्चा है कि पवना हाई स्कूल में नामांकन को लेकर विनोद से कुछ लोगों का विवाद हुआ था. एक सप्ताह पहले धमकी भी […]
आरा : स्कूल में नामांकन नहीं हुआ तो शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया. घटना को लेकर पवना बाजार पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सूत्रों के अनुसार ऐसी चर्चा है कि पवना हाई स्कूल में नामांकन को लेकर विनोद से कुछ लोगों का विवाद हुआ था. एक सप्ताह पहले धमकी भी दी गयी थी, लेकिन विनोद ने उसे गंभीरता से नहीं लिया.
हत्यारे विनोद की हत्या करने के बाद शव को छुपाने के उद्देश्य से कपड़े में लपेट कर रूम में बंद कर दिये थे. दुर्गंध आने के बाद लोगों ने जब देखा, तो उनके होश ही उड़ गये. पुलिस ने कमरे से जब्त किये गये नमूने को फोरेंसिक जांच के लिए पटना भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




