खननी कला को ओडीएफ बनाने को ले हुई बैठक

पीरो : खननी कला पंचायत को ओडीएफ बनाने को ले शनिवार को बीडीओ मनोरंजन पांडेय की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में समन्वयक राजीव रंजन के अलावा कई वार्ड सदस्य व दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए. इस अवसर पर मौजूद लोगों को खुले में शौच से होनेवाली बीमारियों के अलावा सामाजिक क्षति पर […]
पीरो : खननी कला पंचायत को ओडीएफ बनाने को ले शनिवार को बीडीओ मनोरंजन पांडेय की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में समन्वयक राजीव रंजन के अलावा कई वार्ड सदस्य व दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए.
इस अवसर पर मौजूद लोगों को खुले में शौच से होनेवाली बीमारियों के अलावा सामाजिक क्षति पर विस्तार से चर्चा करते हुए बीडीओ ने सभी ग्रामीणों को अपने अपने घरों में शौचालय बनवाने की अपील की. उन्होंने इसके लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी. बैठक में मौजूद वार्ड सदस्यों से बीडीओ ने पंचयात को ओडीएफ बनाने का संकल्प लेकर इस अभियान की सफलता में अपना भरपूर सहयोग देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










