शिक्षक को हथियार दिखा कर एक लाख रुपये लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jun 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के पीरो जगदीशपुर पथ पर ओझवलिया पुल के समीप एक रिटायर्ड शिक्षक से बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर एक लाख रुपये लूट लिये. पीड़ित शिक्षक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि इस बाबत पीरो थाना को लिखित सूचना दी गयी लेकिन है लेकिन इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने […]
विज्ञापन
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के पीरो जगदीशपुर पथ पर ओझवलिया पुल के समीप एक रिटायर्ड शिक्षक से बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर एक लाख रुपये लूट लिये. पीड़ित शिक्षक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि इस बाबत पीरो थाना को लिखित सूचना दी गयी लेकिन है लेकिन इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार किया है.
बता दें कि (बाराडीह) सासाराम निवासी मोहम्मद हुसैन प्राथमिक विद्यालय धनपुरा से रिटायर हो चुके हैं. मोहम्मद हुसैन के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने हसनबाजार एसबीआइ से एक लाख रुपये निकाले और रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा करने के लिए पीरो पहुंचे. पीरो में नमाज अता करने के बाद उनको पैसा लेकर सासाराम जाना था.
बस से वो ज्योंही बस स्टैंड में उतरे, वहां मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने मसजिद पहुंचाने की बात कह कर उन्हें बाइक पर बिठा लिया गया. बाइक सवार युवक बाइक को मसजिद की ओर न ले जाकर लोहिया चौक के पास से बाइक जबरदस्ती जगदीशपुर रोड में मोड़ लिया और ओझवलिया पुल के समीप दोनों युवकों ने उनसे हाथापाई कर रुपयों वाला बैग छीन लिया.
बैग छीनने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए नहर के रास्ते बचरी पुल की ओर भाग गये. पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उनके द्वारा पीरो थाने को लिखित सूचना दी गयी लेकिन पुलिस इसे लूट की वारदात मानने के बजाय बैग सहित रुपये कहीं गिर जाने की बात कहलवाने पर अड़ी रही. इधर पुलिस इस मामले में किसी तरह की कोई जानकारी होने से साफ इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










