जिलाधिकारी ने फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 12:12 AM

विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने सबौर प्रखंड के चंदेरी पंचायत के राजपुर गांव में रबी फसल (गेहूं) का पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने सबौर प्रखंड के चंदेरी पंचायत के राजपुर गांव में रबी फसल (गेहूं) का पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया. किसान सिफ्तूल हसन के खेत में प्रयोगकर्ता किसान सलाहकार संजीव कुमार सुमन द्वारा 10 मीटर गुणा 5 मीटर में पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का संपादन किया गया. जिसमें उपज दर 24.480 किलोग्राम प्राप्त हुआ. जो प्रति हेक्टेयर 49 क्विंटल गेहूं की उपज दर की आकलन की गई. साथ ही किसान द्वारा यह बताया गया कि खरपतवारनाशी की जगह दो बार निकौनी किया गया एवं उन्नत प्रभेद का बीज का प्रयोग किया गया है. जिसके कारण उपज दर बेहतर पाया गया है. मौके पर उप निदेशक सांख्यिकी महेश प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, सबौर अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं अन्य कर्मी थे. बाढ़ एवं सुखाड़ जैसे आपदाओं के समय फसल क्षति मुआवजा के लिए कई पदाधिकारीयों द्वारा निरीक्षण में सफल कटनी प्रयोग किया जाता है, जिसमें एक फसल कटनी प्रयोग जिला अधिकारी के निरीक्षण में किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन