30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्व रामदेव महतो के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए: कुशवाहा

– विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने की भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक वरीय संवाददाता, भागलपुर विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने कहा कि स्व रामदेव महतो की जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. इस महान विभूति को याद रखने के लिए प्रति वर्ष जयंती पर उन्हें याद किया जाता है. वह भाजपा नेता दीपक सिंह […]

– विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने की भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक वरीय संवाददाता, भागलपुर विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने कहा कि स्व रामदेव महतो की जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. इस महान विभूति को याद रखने के लिए प्रति वर्ष जयंती पर उन्हें याद किया जाता है. वह भाजपा नेता दीपक सिंह के आवास पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि स्व रामदेव महतो विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर सुशोभित रहे हैं. वह कुशवाहा महासभा सनातन भवन ट्रस्ट राम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. बैठक में रामदेव महतो समता परिषद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मंडल, प्रदीप कुमार, उमाशंकर, सुनील कुशवाहा, सच्चिदानंद रजक, प्रभाकर सिंह, डोमन ठाकुर, संजय कुमार आदि उपस्थित थे. नेशनल पीपुल्स पार्टी की बैठक भागलपुर. नेशनल पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कई तरह की योजनाओं में भ्रष्टाचार, प्रशासन की अनियमितता से हो रही लोगों की परेशानी पर चर्चा की. मौके पर किशन पांडेय, मनीष राज, सलाउदीन खान, संजय डोकानिया, मोहनीस राज, विवेकानंद आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें