गंगा का कहर: 14 नंबर सड़क पर भारी दबाव, गोपालपुर के ब्रह्मोत्तर बांध व सुकटिया सड़क से रिसाव शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2019 8:29 AM
नवगछिया : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. गंगा के जलस्तर पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. अभी गंगा 32.50 सेंटीमीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 31.60 से 90 सेमी ऊपर है. अनुमंडल का इस्माइलपुर […]
नवगछिया : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. गंगा के जलस्तर पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. अभी गंगा 32.50 सेंटीमीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 31.60 से 90 सेमी ऊपर है. अनुमंडल का इस्माइलपुर प्रखंड पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है वहीं नये इलाके में भी पानी फैल गया है. नवगछिया प्रखंड के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. कलबलिया धार के पास तेतरी जाह्नवी चौक व 14 नंबर सड़क पर भी पानी का दबाव बढ़ गया है. पानी का रिसाव भी तेजी से शुरू हो गया है. पथ निर्माण विभाग ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मिट्टी भरी बोरियां सड़क के किनारे डाली जा रही है. गोपालपुर प्रखंड के ब्रह्मोत्तर बांध व सुकटिया बाजार जाने वाली सड़क से बाढ़ के पानी का रिसाव शुरू होने से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के कई गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. सीओ ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया. जल संसाधन विभाग द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










