इंटर्न ने मरीजों से कहा बाहर से दवा लाओ दवा आते ही अस्पताल से दे दी छुट्टी, हंगामा

Updated at : 19 Mar 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर्न ने मरीजों से कहा बाहर से दवा लाओ दवा आते ही अस्पताल से दे दी छुट्टी, हंगामा

भागलपुर : मायागंज अस्पताल के गायनी वार्ड के यूनिट एक में भर्ती मरीजों के साथ-साथ इनके परिजनों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. विरोध की वजह बाहरी दवा बनी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल मौके पर पहुंचे. विरोध कर रहे परिजनों को आश्वासन दिया कि जिसने भी मरीज को […]

विज्ञापन

भागलपुर : मायागंज अस्पताल के गायनी वार्ड के यूनिट एक में भर्ती मरीजों के साथ-साथ इनके परिजनों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. विरोध की वजह बाहरी दवा बनी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल मौके पर पहुंचे. विरोध कर रहे परिजनों को आश्वासन दिया कि जिसने भी मरीज को बाहरी दवा लिखी है, उस पर कार्रवाई होगी. जिसके बाद मरीज शांत हुए.

सोमवार सुबह गायनी विभाग में बिना किसी अनुमति के इंटर्न राजेश कुमार गुप्ता और मिथिलेश कुमार पहुंचे. वरीय चिकित्सक की अनुपस्थिति में उन्होंने मरीजों को देखना शुरू कर दिया. यूनिट एक में भर्ती लगभग बीस से ज्यादा मरीजों को एक साथ बाहरी दवा लिख उसे खरीद कर लाने के लिए कहा. चिकित्सक की सलाह पर कुछ मरीज के परिजनों ने बाहरी दवा खरीदी.
उनकी कीमत एक हजार से दो हजार रुपये तक थी. जब वे लोग दवा लेकर आये तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात होनी लगी. बीमारी ठीक नहीं हुई थी, इससे पहले यह बात सुनकर उन्हें कुछ अटपटा लगा. इसी बीच यूनिट इंचार्ज डॉ अनुपमा सहाय के पास एक मरीज पहुंचा. यहां मौजूद दूसरे चिकित्सक से सलाह ली और दवाई का चिट्ठा दिखाया. चिकित्सक ने दवा बाहर से खरीदने से मरीज को मना किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन