कैसे हो खरीदारी : एटीएम में पैसा नहीं, मुश्किल में लोग

Updated at : 03 Jun 2014 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे हो खरीदारी : एटीएम में पैसा नहीं, मुश्किल में लोग

भागलपुर: लगातार दो दिनों से शहर के विभिन्न बैंकों के कई एटीएम में पैसा नहीं है. शनिवार को बैंकिंग कामकाज आधा दिन रहने के कारण पैसा नहीं भरा जा सका. इस कारण शाम को ही एटीएम से पैसा निकलना बंद हो गया. रविवार को भी बैंकों में छुट्टी रहने की वजह से पैसा भरना संभव […]

विज्ञापन

भागलपुर: लगातार दो दिनों से शहर के विभिन्न बैंकों के कई एटीएम में पैसा नहीं है. शनिवार को बैंकिंग कामकाज आधा दिन रहने के कारण पैसा नहीं भरा जा सका. इस कारण शाम को ही एटीएम से पैसा निकलना बंद हो गया.

रविवार को भी बैंकों में छुट्टी रहने की वजह से पैसा भरना संभव नहीं हो सका. सोमवार को बैंक तो खुले, लेकिन एटीएम में पैसा नहीं भरा जा सका. कुछ बैंकों के एटीएम में शनिवार को पैसा डाला गया, तो यह पैसा किसी तरह रविवार दोपहर तक चला. इसके बाद लोगों की परेशानी बढ़ गयी.

लगन के मौसम में लोगों की जरूरत बढ़ गयी है, एटीएम में पैसा नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है. शहर में सबसे ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम है. इस बैंक के एटीएम की संख्या 50 से ज्यादा है. इसमें से अधिकांश एटीएम शनिवार शाम से ही खाली होते चले गये. सोमवार सुबह तक करीब 10 से 15 एटीएम खाली हो गये. यूटीआइ, आइसीआइसीआइ, बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंकों के भी एटीएम में से किसी का लिंक फेल तो किसी में पैसा खत्म होने के कारण ग्राहकों के काम नहीं आ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन