27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

इंजीनियरिंग कॉलेज के रोहित को गोल्ड मेडल

भागलपुर. भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीइ) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोहित कुमार सिंह को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी पटना गोल्ड मेडल से सम्मानित करेगी. सत्र 2013-17 के छात्र रोहित कुमार सिंह को 22 नवंबर को पटना में यह सम्मान मिलेगा. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रोहित बीसीइ के टॉपर हैं. हर दो साल बाद आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी […]

भागलपुर. भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीइ) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोहित कुमार सिंह को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी पटना गोल्ड मेडल से सम्मानित करेगी. सत्र 2013-17 के छात्र रोहित कुमार सिंह को 22 नवंबर को पटना में यह सम्मान मिलेगा. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रोहित बीसीइ के टॉपर हैं. हर दो साल बाद आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी पटना आठ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का चयन गोल्ड मेडल के लिए करती है. रोहित को गोल्ड मेडल मिलना बीसीइ के लिए गौरव की बात है.

प्रिंसिपल प्रो निर्मल कुमार ने रोहित को गोल्ड मेडल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बीसीइ की उपलब्धि है. यह सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. कॉलेज के बाकी स्टूडेंट भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे, ताकि उन्हें भी यह सम्मान मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें