27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

बेगूसराय : परबत्ता थाना क्षेत्र के भरतखंड खगड़िया निवासी अजीत कुमार यादव की पत्नी साधना देवी को गोली लगने की वजह से जख्मी हालत में बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में उक्त महिला की मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति […]

बेगूसराय : परबत्ता थाना क्षेत्र के भरतखंड खगड़िया निवासी अजीत कुमार यादव की पत्नी साधना देवी को गोली लगने की वजह से जख्मी हालत में बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में उक्त महिला की मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति खगड़िया निवासी अजीत कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने घर पर मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकली थी.इसी दौरान किसी ने गोली चलायी.

गोली महिला के पेट के नीचे जा लगा.महिला के पति ने बताया कि सुबह में अंधेरा रहने के कारण कुछ भी पता नहीं चल सका कि गोली किसने चलायी और कहां से चलायी गयी.गोली लगने के बाद महिला को खगड़िया के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया.लेकिन हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने घायल महिला को बेगूसराय रेफर कर दिया.जहां इलाज के क्रम में उक्त महिला की मौत हो गयी.

जनहित की योजनाओं में शिथिलता बरदाश्त नहीं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें