बेगूसराय (नगर) : हिंदी के यशस्वी साहित्यकार बलिराम भगत महाविद्यालय समस्तीपुर के संस्थापक उप प्राचार्य एवं जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर जनवादी लेखक संघ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के निधन पर शोक
बेगूसराय (नगर) : हिंदी के यशस्वी साहित्यकार बलिराम भगत महाविद्यालय समस्तीपुर के संस्थापक उप प्राचार्य एवं जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर जनवादी लेखक संघ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने कहा कि डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने हिंदी कविता, कथा और आलोचना-लेखन के […]
जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने कहा कि डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने हिंदी कविता, कथा और आलोचना-लेखन के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान किया है. जलेस बेगूसराय ने उन्हें वर्ष 2006 में शील साहित्य सम्मान से सम्मानित भी किया था. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जलेस के जिलाध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, रामेश्वर प्रशांत, दीनानाथ सुमित्र आदि शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement