बेगूसराय (नगर) : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जिलाध्यक्ष संजय सिंह से विचार-विमर्श कर बेगूसराय जिला भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर नीरज नवीन को मनोनीत किया है. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नवीन को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से युवाओं के बीच संगठन का विस्तार होगा. साथ ही साथ सामाजिक समरसता एवं सर्वस्पर्शी संगठन बनेगा.
इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, पवन सिंह,जयरामदास, उपाध्यक्ष प्रो आशा सिन्हा, सुजाता मिश्र, पंपा मेंहता,उषा पासवान, इंदू मिश्र, सुधीर कुमार मुन्ना, हरिवंश चौधरी, विपिन सिंह,कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने नीरज नवीन को बधाई दी है.