प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती ने लगायी कुएं में छलांग फिर...

Published at :26 May 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती ने लगायी कुएं में छलांग फिर...

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के निझरी जोगिया गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती ने आत्महत्या करने की नीयत से कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को कुआं से जिंदा निकाल लिया. अखिलेश मंडल की पुत्री इंटर की छात्रा है. सुल्तानगंज में पढ़ाई के […]

विज्ञापन

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के निझरी जोगिया गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती ने आत्महत्या करने की नीयत से कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को कुआं से जिंदा निकाल लिया. अखिलेश मंडल की पुत्री इंटर की छात्रा है. सुल्तानगंज में पढ़ाई के दौरान कल्याणपुर गांव के अपने बहनोई के भाई दीपक कुमार के साथ प्रेम हो गया था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे. लेकिन दोनों के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे.

इसी बीच दीपक कुमार की शादी कही और तय हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही युवती अपने प्रेमी की शादी तय होने की सदमे बर्दास्त नहीं कर सकी और मौका पाकर घर के समीप कुआं में आत्महत्या करने के नीयत से छलांग लगा दी. आवाज सुनकर दौड़े आस पास के लोगों ने कुआं से उक्त युवती को जिंदा निकाल लिया.

स्थानीय लोगों ने बताया की युवती का स्पष्ट कहना था कि अगर दीपक कुमार से हमारी शादी नहीं हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगे. इधर युवती के परिजन उसे समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन