मर्डर केस में गवाही नहीं देने की धमकी

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 मानिक चक में एक व्यक्ति के साथ केस उठाने को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गांव के टूनटून यादव सोमवार को अपने मवेशी को बांधने के लिए जा रहा था. इसी बीच मवेशी के बथान पर बैठे मनोज यादव सहित […]
बांका : टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 मानिक चक में एक व्यक्ति के साथ केस उठाने को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गांव के टूनटून यादव सोमवार को अपने मवेशी को बांधने के लिए जा रहा था. इसी बीच मवेशी के बथान पर बैठे मनोज यादव सहित छह लोग गलत इरादे से बैठे थे.
उक्त युवक जैसे ही वहां से गुजरा बथान में बैठे लोगों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि मर्डर केस की गवाही 20 जनवरी को है. गवाह हमारे पक्ष में देना नहीं तो खून खराबा हो जायेगा. जिसके वाद उन लोगों ने धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करने लगा. हल्ला का आवाज सुन परिजन दौड़े तो मारपीट करने वाले लोग भाग खड़े हुए. इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




